Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

IT सेक्टर से खुलेंगे समृद्धि के द्वार, 27 अप्रैल को इंदौर में भव्य आईटी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 06 Apr 2025, 12:01 PM IST | 1 min read
IT सेक्टर से खुलेंगे समृद्धि के द्वार, 27 अप्रैल को इंदौर में भव्य आईटी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन
Share:
Advertisement

IT INDUSTRY CONCLAVE: इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दूसरा चरण राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुरू होगा। इसकी शुरुआत 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी समिट से होगी। सरकार ड्रोन स्कूल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्कृष्टता केंद्र और एनिमेशन ग्राफिक्स प्रयोगशाला के लिए निजी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी।

इंदौर के बाद नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, दमोह और कटनी में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होंगे। इंदौर आईटी समिट में भोपाल जीआईएस में डेटा सेंटर समेत कई निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन होगा। कृषि में रोजगार के सीमित अवसरों को देखते हुए सरकार खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी जैसे उद्योगों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नरसिंहपुर, मंदसौर और दमोह में उद्योगों और हॉर्टिकल्चर आधारित उद्योगों के लिए कार्यक्रम होंगे। मुरैना और कटनी में माइनिंग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किये जा सकेंगे। आपको बता दें कि सरकार ने वर्ष 2024-25 में आरईसी को सात संभागों में संगठित किया है, जिसकी शुरुआत उज्जैन से होगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886