Holi Outfit 2024 : होली का त्यौहार हर व्यक्ति बहुत ही हर्सोल्लास से मनाता है। लोग होली मनाने की तैयारियां काफी पहले से ही शुरू कर देते है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में सभी लोग पहले से ही तैयारी में जुट जाएंगे। अगर आप भी होली पार्टी में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं तो जरूरी है कि आप पहले से ही आरामदायक कपड़े खरीद लें ताकि आप होली पार्टी का भरपूर आनंद उठा सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ड्रेसेज को दिखाने जा रहे है जो आपको होली में पहनने के लिए बिलकुल उपयुक्त है।
Best Holi Outfit 2024
बैगी टी-शर्ट (Baggy T-Shirt)

Also Read
होली पार्टी में आप ढीली टी-शर्ट और जींस पहन सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप चाहें तो घर पर मौजूद किसी भी पुरानी या सफेद टी-शर्ट को प्रिंट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
ये भी पढ़े – Top 5 Best Ramzan Outfit 2024 : रमजान में पहनने के लिए बेस्ट 5 ड्रेसेज जो देंगे आपको नवाबी और क्लासी लुक
वाइट कुर्ती (White Kurti)

होली पार्टी पर आप व्हाइट प्रिंटेड कुर्ती को प्लाजो या लूज जींस के साथ भी पहन सकती हैं। आप कंट्रास्ट के तौर पर सार्डिन भी मिला सकते हैं ताकि अगर आपके ऊपर पानी गिरे तो आपको असहजता महसूस न हो।
शोर्ट कुर्ती (Short Kurti)

अगर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना चाहती हैं तो होली पार्टी में प्लाजो पैंट के साथ कुर्ती पहन सकती हैं। इसे कॉटन स्टोल के साथ पहनें, इससे आपका लुक अच्छा लगेगा और आप कंफर्टेबल रहेंगी।





