देश के प्रमुख निजी बैंक HDFC Bank में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के बाद बैंक के शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों में हलचल बढ़ गई है।
ख़बर क्या है ? HDFC Bank के चेयरमैन का अचानक इस्तीफा
HDFC Bank ने आधिकारिक बयान में बताया कि अतानु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया।
Also Read
उनके इस्तीफे के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
क्यों दिया इस्तीफा?
चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे के पीछे की वजह भी साफ की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएं और कार्यप्रणालियां सामने आईं, जो उनके निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्तीफे के पीछे यही मुख्य कारण है और कोई अन्य बड़ा कारण नहीं है।
HDFC-HDFC Bank विलय पर क्या कहा?
अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए चक्रवर्ती ने HDFC Ltd और HDFC Bank के ऐतिहासिक विलय को अहम उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक फैसले से बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बना, हालांकि इसके पूरे फायदे अभी सामने आना बाकी हैं।





