खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने 27 फरवरी 2026 को लखनऊ में बड़ी छापेमारी कर एक्सपायर्ड और मिलावटी खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़ किया है। फैजुल्लागंज और मोहिबुल्लापुर स्थित हल्दीराम वेयरहाउस से करीब 112 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और अन्य मिठाइयां बरामद हुईं। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरे स्टॉक को नष्ट कर दिया। इसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।
हल्दीराम की मिठाई सेहत के लिए खतरनाक, जानिए क्यों ?
लखनऊ में FSDA ने हल्दीराम वेयरहाउस समेत कई जगह छापा मारकर एक्सपायर्ड मिठाई और 55 लाख रुपये से ज्यादा का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किया। जानिए पूरी रिपोर्ट।




