Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Earring Designs : वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई करे ये ईयररिंग, आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देंगे

Shabana Parveen

Editor | Updated: 01 Dec 2025, 05:00 AM IST | 1 min read
Earring Designs : वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई करे ये ईयररिंग, आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देंगे
Share:
Advertisement

Earring Designs : वेडिंग ड्रेस के साथ ये लॉन्ग ईयररिंग डिजाइन आपके लुक को और भी आकर्षक बना देंगे। शादियों का सीजन चल रहा है। बेशक आपको किसी न किसी शादी में शामिल होना ही पड़ेगा। ऐसे में कई महिलाएं शादी में ज्यादा सिंपल लुक कैरी करना पसंद नहीं करतीं।

हालाँकि, आजकल हल्का मेकअप, हल्के वजन वाले कपड़े और हल्के गहने पहनने का फैशन है। अगर आप भी इस लुक के लिए जा रही हैं तो सबसे पहले अपनी ज्वेलरी का चयन सावधानी से करें।

झुमके चुनते समय आपको दो बातें ध्यान में रखनी चाहिए कि वे स्टाइलिश हों और आपके पहनावे के अनुरूप हों। आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइनर इयररिंग्स दिखाएंगे जो आपकी शादी में परफेक्ट लुक देंगे और ज्यादा भारी भी नहीं होंगे।

गोल झुमके

 

आजकल गोल झुमके काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के ईयररिंग्स में आपको काफी वैरायटी मिलेगी। इस तरह के ईयररिंग्स को आप सलवार कमीज, साड़ी और लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं। आपको रंग-बिरंगे इयररिंग्स भी मिलेंगे। ये ईयररिंग्स आपको बाजार में 100 से 250 रुपए तक मिल जाएंगे। गोल चेहरे वाली महिलाओं पर इस तरह के ईयररिंग्स बहुत अच्छे लगते हैं।

Advertisement

फ्रिंज स्टाइल ईयररिंग्स

 

अगर आप वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनना चाहती हैं तो इसके साथ फ्रिंज स्टाइल ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। इसमें भी आपको काफी वैरायटी मिलेगी और ढेर सारे रंग भी देखने को मिलेंगे. इस तरह के ईयररिंग्स देखने में भारी लगते हैं लेकिन पहनने में बहुत हल्के होते हैं और कैरी करने में बहुत आसान होते हैं। इन्हें पहनकर आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

लटकते झुमके

 

बाजार में आपको लॉकेट ईयररिंग्स के भी कई डिजाइन मिल जाएंगे। इसमें आपको मोती, जरकन और कुंदन हर तरह के ईयररिंग्स मिलेंगे। इन्हें आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ईयररिंग्स खासतौर पर सलवार कमीज के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886