Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

CIBIL Score Latest News : गुड न्यूज, अब लोन के लिए CIBIL Score जरूरी नहीं, सरकार का बड़ा फैसला !

नौशाबा अंजुम

Author | Updated: 11 Oct 2025, 05:14 PM IST | 1 min read
CIBIL Score Latest News
Share:
Advertisement

CIBIL Score Latest News : अगर आप पहली बार बैंक से लोन लेने जा रहे हैं और आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर नहीं है या बहुत कम है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि पहली बार लोन लेने वालों के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर जरूरी नहीं है।

CIBIL Score : RBI की नई गाइडलाइन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जनवरी 2025 को एक मास्टर डायरेक्शन जारी किया। इसमें कहा गया है कि बैंकों को केवल क्रेडिट हिस्ट्री न होने के आधार पर लोन रिजेक्ट करने की अनुमति नहीं है। मतलब, अगर आपका क्रेडिट रिकॉर्ड नहीं है, तो भी आपको लोन मिल सकता है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि पहली बार लोन लेने वालों के लिए कोई न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की शर्त नहीं रखी गई है। यह फैसला लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आया है।

CIBIL Score Latest News : फीस पर रोक

लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि CIBIL रिपोर्ट निकालने के लिए ज्यादा शुल्क लिया जाता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोई भी क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी (CIC) ₹100 से ज्यादा शुल्क नहीं ले सकती।

RBI ने यह भी कहा है कि हर व्यक्ति को साल में एक बार अपनी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त में इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में दी जाए। यह नियम 1 सितंबर 2016 से लागू है।

क्या है CIBIL Score ?

सिबिल स्कोर तीन अंकों की संख्या होती है। यह 300 से 900 के बीच होती है। स्कोर जितना ज्यादा होगा, लोन पाने की संभावना उतनी बढ़ जाती है। बैंक लोन और क्रेडिट कार्ड के लेनदेन का रिकॉर्ड क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज होता है।

Advertisement

जांच होगी, स्कोर जरूरी नहीं

सरकार ने यह भी कहा है कि पहली बार लोन लेने वालों के लिए स्कोर जरूरी नहीं है, लेकिन बैंक अपनी जांच जरूर करेंगे। वे आपके वित्तीय व्यवहार, पुराने भुगतान का रिकॉर्ड, लोन सेटलमेंट, री-स्ट्रक्चर, देरी से भुगतान और अन्य वित्तीय इतिहास की जांच करेंगे।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886