Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

ड्रग तस्करी में चेन्नई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता गिरफ्तार, 35 करोड़ की कोकीन बरामद

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 01 Oct 2025, 12:48 AM IST | 1 min read
ड्रग तस्करी में चेन्नई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता गिरफ्तार, 35 करोड़ की कोकीन बरामद
Share:
Advertisement

चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क और खुफिया एजेंसियों ने एक बॉलीवुड अभिनेता को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। 3.5 किलो कोकीन बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता गिरफ्तार, 35 करोड़ की कोकीन बराम

चेन्नई हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बॉलीवुड अभिनेता को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3.5 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सोमवार को हुई इस कार्रवाई में सीमा शुल्क विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने बताया कि एयर इंटेलिजेंस यूनिट को पहले से ही गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर सिंगापुर से लौटे अभिनेता को रविवार सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर रोका गया।

चेक-इन लगेज से बरामद 

तलाशी के दौरान अभिनेता के चेक-इन लगेज ट्रॉली में एक नकली तेल का डिब्बा मिला। जब इसकी बारीकी से जांच की गई, तो अंदर से एक प्लास्टिक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें सफेद पाउडर छिपाया गया था। लैब जांच में यह पाउडर कोकीन निकला।

बॉलीवुड से जुड़ा नाम

गिरफ्तार किए गए अभिनेता ने कुछ फिल्मों में छोटे किरदार निभाए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उसने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी एक छोटी भूमिका निभाई थी। हालांकि वर्तमान में उसका नाम आधिकारिक तौर पर उजागर नहीं किया गया है।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा है कि जांच जारी है और अभिनेता से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा है या नहीं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886