‘Fame Gurukul’ से शुरू हुई दोस्ती आज भी कायम, Qazi बोले, “हम दोनों हैं क्रेजी”
‘Bigg Boss 20’ के चर्चित कंटेस्टेंट Qazi Touqeer ने शो में बॉलीवुड सिंगर Arijit Singh के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों की दोस्ती 20 साल पुरानी है और आज भी उतनी ही मजबूत है।
‘Bigg Boss 20’ के हालिया एपिसोड में Qazi Touqeer ने अपने पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर Arijit Singhको लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। काज़ी और अरिजीत की मुलाकात साल 2005 के सिंगिंग रियलिटी शो ‘Fame Gurukul’ में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई।
Also Read
Qazi singing for #ArijitSingh 😭❤️
He said he has so much respect for him and that they’re really close.
Bro genuinely has so much love for Arijit mann ❤️ !New EditionRead Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
#QaziTouqeer #Biggboss20 https://t.co/w9zJXBjGBb
Advertisement— Bigg boss (@BIGG_BOSS_GK) September 11, 2026
घर के अंदर अमन गांधी से बातचीत करते हुए Qazi Touqeer ने मजाकिया अंदाज में कहा,
“अगर मैं क्रेजी हूं, तो वो क्रेजीपन का बाप है… हम दोनों क्रेजी हैं।”
जब अमन ने कहा कि यह बात राष्ट्रीय टीवी पर कही जा रही है और Arijit Singh इसे देख सकते हैं, तो Qazi Touqeer ने बेफिक्र अंदाज में जवाब दिया कि अरिजीत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
Qazi ने आगे अरिजीत की तारीफ करते हुए उन्हें “मैड साइंटिस्ट” और “जीनियस” बताया। उन्होंने कैमरे की ओर देखकर अरिजीत के लिए “Love You” भी कहा।
इसी दौरान काज़ी ने ‘Aashiqui 2’ के मशहूर गाने “Tum Hi Ho” गाकर अरिजीत सिंह को ट्रिब्यूट भी दिया और कहा कि वे उनकी बहुत इज्जत करते हैं।
शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी अरिजीत सिंह के प्रति अपना प्यार जताया। एक कंटेस्टेंट ने बताया कि अरिजीत बेहद सादा जीवन जीते हैं और कई बार स्टेज शो में भी चप्पल पहनकर पहुंचते हैं।
We’ll collaborate in the future it’s going to be so much fun..
He’s a mad scientist who lives in a spaceship 🚀🎶Qazi Touqeer talking about collaborating with Arijit Singh and praising his absolute genius is pure gold Real recognize real
#QaziTouqeer #ArijitSingh #BiggBoss20 https://t.co/wudofRi5Z5
— 𝖲𝗁𝗋𝖾𝖾 𝖲𝗁𝖺𝗋𝗆𝖺❤️ (@SHREE_SHARMA11) September 11, 2026
Arijit Singh का रिएक्शन
हाल ही में Arijit Singhने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह पहली बार ‘Bigg Boss’ देखेंगे, क्योंकि इसमें उनके दोस्त काज़ी तौकीर हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने लिखा
“I will have to watch Bigg Boss for the first time… cz apna Rockstar Qazi hai udhar.”
दोस्ती की कहानी
Qazi और Arijit की दोस्ती करीब 20 साल पुरानी है। हाल ही में काज़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अरिजीत के साथ उनके होमटाउन जियागंज में समय बिताते नजर आए थे।
Frequently Asked Questions
काज़ी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती कब शुरू हुई?
2005 के शो ‘Fame Gurukul’ से।
काज़ी ने अरिजीत को क्या कहा?
उन्हें “मैड साइंटिस्ट” और “जीनियस” बताया।





