Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

रायपुर की बेटी का ग्लोबल जलवा : 19 साल की भूमिका यादव बनीं Chanel रनवे की सबसे युवा भारतीय चेहरा

रायपुर की 19 वर्षीय भूमिका यादव ने Chanel के लिए वॉक कर अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में पहचान बनाई। सांवली त्वचा की सुंदरता को लेकर नई बहस छिड़ी, सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ।

Shabana Parveen

Editor | Updated: 04 Apr 2026, 01:46 PM IST | 1 min read
रायपुर की बेटी का ग्लोबल जलवा : 19 साल की भूमिका यादव बनीं Chanel रनवे की सबसे युवा भारतीय चेहरा
Share:
Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से निकलकर पेरिस के ग्लैमरस रनवे तक पहुंचने वाली 19 वर्षीय भूमिका यादव इन दिनों अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। कम उम्र में Chanel जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के लिए वॉक करने वाली वह सबसे युवा भारतीय मॉडल बताई जा रही हैं।

रायपुर की गलियों से पेरिस तक का सफर

भूमिका यादव की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। बताया जाता है कि उन्हें उनके गृहनगर की गलियों में ही खोजा गया था।

रायपुर की बेटी का ग्लोबल जलवा : 19 साल की भूमिका यादव बनीं Chanel रनवे की सबसे युवा भारतीय चेहरा
19 साल की भूमिका यादव बनीं Chanel रनवे की सबसे युवा भारतीय चेहरा

2 अप्रैल को निंजा मॉडल मैनेजमेंट के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, भूमिका का जन्म 27 जनवरी 2006 को हुआ और उनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। आज वह पेरिस में रहकर फ्रांस, भारत और ब्रिटेन में अपना करियर संभाल रही हैं।

Chanel और Vogue तक पहुंच

कम समय में भूमिका ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वह अब तक तीन बार Chanel के लिए काम कर चुकी हैं और American Vogue के साथ भी जुड़ चुकी हैं।

यह उपलब्धि न सिर्फ उनके टैलेंट को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि भारतीय मॉडल अब ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बना रही हैं।

 

Advertisement

View this post on Instagram

 

A post shared by Ninjas Models (@ninjasmodels)

सांवली त्वचा पर नई बहस

भूमिका की सफलता ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को भी सामने ला दिया है। उनकी एजेंसी ने साफ कहा कि भारत में अब भी सांवली त्वचा को लेकर पूर्वाग्रह मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “असली भारतीय सुंदरता” का प्रतीक बता रहे हैं। यह बहस अब इस सवाल तक पहुंच गई है कि क्या भारतीय मीडिया और फैशन इंडस्ट्री विविधता को पूरी तरह अपनाने के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया

भूमिका की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर उनकी जमकर तारीफ हुई। यूजर्स ने उन्हें “इंस्पिरेशन” और “गर्व” बताया।

कई लोगों ने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिनिधित्व बढ़ना समय की जरूरत है।

सदा जीवन, उच्च विचार

ग्लोबल सफलता के बावजूद भूमिका अपनी सादगी के लिए भी जानी जा रही हैं। उनकी पसंदीदा डिश दाल-चावल है और वह खुद को ग्राउंडेड रखने में विश्वास करती हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886