Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

अनियंत्रित यात्री बस पेड़ से टकराई, 06 की मौत और 30 से अधिक घायल।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 23 Oct 2026, 09:16 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में बस मालिक और चालक भी शामिल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर केल्हारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल 30 लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT