Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

AK-47 फायरिंग मामले में SP अंकिता शर्मा को शो-कॉज नोटिस।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 23 Oct 2026, 09:27 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

रायपुर। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले को लेकर पुलिस विभाग में हथियार संचालन के नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को राजनांदगांव पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान SP अंकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वे AK-47 राइफल से लगातार कई राउंड हवाई फायरिंग करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा।

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए SP से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यालय का मानना है कि फायरिंग की यह कार्रवाई निर्धारित हथियार संचालन नियमों के अनुरूप नहीं थी। अब SP के जवाब के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Advertisement