A Line Lehenga Design : लहंगे का डिज़ाइन, जो कमर से तंग होता है और नीचे एक अद्भुत घेरा होता है, जो अंग्रेजी अक्षर ए से मेल खाता है, ए-लाइन लहंगा कहलाता है। यह लहंगा स्टाइल आकर्षक लगता है। और इसके साथ ही यह आपको पतला दिखने में भी मदद करता है। क्योंकि यह आपकी कमर के चारों ओर अच्छी तरह फिट बैठता है और नीचे की ओर घूमता है। इसलिए ज्यादातर लड़कियों को ए लाइन लहंगा पसंद होता है।
तो आइए आज देखते हैं ए लाइन लहंगे के कुछ नए और शानदार डिजाइन। इसमें आपको हर लहंगे में बेहद खूबसूरत कारीगरी देखने को मिलेगी।
Also Read
Beige A-Line Lehenga Choli in Silk
बेज कलर का ये खूबसूरत ए लाइन लहंगा आपकी खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देगा। हैवी वर्क वाले लहंगे और चोली को बैलेंस करने के लिए इसका दुपट्टा नेट फैब्रिक से बनाया गया है। इस लहंगा चोली में बहुत ही खूबसूरत मिरर वर्क किया गया है। इस लहंगा चोली को आप अपनी सगाई में पहन सकती है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
Peach crepe a line lehenga choli
यहां प्रस्तुत है कढ़ाई वर्क वाला पीच रंग का लहंगा चोली। इसकी चोली और लहंगा का डिजाइन कमाल का है जो आपको मॉडर्न लुक देगा। दुपट्टे पर किया गया बॉर्डर वर्क इस लहंगे के गेटअप को और भी खूबसूरत बना रहा है। इसे आप किसी भी खास अवसर पर पहन सकती है। ये लहंगा सगाई फंक्शन में पहनने के लिए भी बेस्ट है।
Silk A Line Lehenga Choli

यह शानदार लहंगा डिज़ाइन फूलों की कारीगरी में प्रस्तुत किया गया है। इस फ्लोरल लहंगे को गुलाबी रंग से और भी खूबसूरत बनाया गया है। आप चाहें तो इसे बिना दुपट्टे के भी पहन सकती हैं। इसे आप अपने किसी करीबी की शादी में पहन सकती है।







