Urjanchal Tiger
बुधवार, 26 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

आप को राष्ट्रीय दर्जा मिलने पर युवाओं में दिखा सक्रीयता, युवाओं ने ली सदस्यता !

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 24 May 2023, 08:02 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

शक्तिनगर/सोनभद्र : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र शक्तिनगर नगर युवा विंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि प्रकाश नवरत्न ने अपने वक्तव्य में चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने का स्वागत करते हुए संगठन को समर्पित किया है। आम आदमी पार्टी नगर युवा विंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविप्रकाश नवरत्न ने पार्टी के सदस्य साथियों को बधाई देते हुए कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का गठन कार्यकर्ताओं की सक्रियता और देश की जनता के बढ़ते समर्थन का परिणाम है, जिसके संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।

रवि प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली में जनता के लिए ऐतिहासिक सराहनीय कार्य है, ईमानदारी से कहूं तो पंजाब की चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है, यह सब जादुई की करिश्मा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की है। सोनभद्र के यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष शुभम मिश्रा के द्वारा शक्तिनगर के नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश नवरत्न एवं उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन राव प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व् में पदभार सौपा गया। इसके साथ ही शुभम् मिश्रा के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।

उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सम्मानित कर आशा व्यक्त किया की आप सोनभद्र के शक्तिनगर के संगठन को और मजबूत करेंगे। इस तरह से उन्होंने उनकी सार्थकता और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बधाई दिया। शुभम मिश्रा के द्वारा कहा गया की माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल भारत को दुनिया का नंबर वन पोर्टल बनाने के लिए संकल्पित हैं और आने वाली समय में आम आदमी पार्टी देश की अग्रणी भूमिका में नजर आएगी और देश की बागडोर माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों में होगी। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना चाहिए और माननीय अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाकर देश को नंबर बनाने के मिशन को सफल बनायें और इस पार्टी को विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने के लिए तन-मन से लग जायें।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement