Salman Khan के घर के बाहर 2 अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, April 14, 2024 11:43 AM

Salman Khan के घर के बाहर 2 अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच
Google News
Follow Us

Advertisement

Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलने की खबर आई है। इस घटना को साइकिल सवार दो हमलावरों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 4:50 बजे दो अज्ञात लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन-चार गोलियां चलाईं। दोनों शूटर बाइक पर आए, फिर हवा में गोली चलाई और भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट भी पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लोगों ने सुबह करीब पांच बजे बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर चार गोलियां चलाईं। इसी बिल्डिंग में एक्टर रहते हैं। हवा में गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी भाग गए। हेलमेट पहने होने के कारण दोनों लोगों की पहचान नहीं हो सकी।

ये भी पढ़े – दीपिका पादुकोन और सलमान खान की पहली फिल्म ! पढिए खबर

इस मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा सलमान खान पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

गृह मंत्री राजनीति में व्यस्त : शिवसेना नेता संजय राउत

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “पूरा पुलिस बल उनके सुरक्षा के लिए है…गृह मंत्री राजनीति में व्यस्त हैं लेकिन मुंबई की पुलिस तो राजनीति नहीं कर रही ना? कि वो भी उनके पीछे-पीछे राजनीति कर रहे हैं। सलमान खान के घर बाहर जो फायरिंग हुई है वो एक इशारा है। इस मुंबई में कभी भी और कहीं भी गोली चल सकती है।”

ये भी पढ़े – Sahil Khan मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश, महादेव एप मामले में होगी पूछताछ

खान सर कोचिंग विवाद के आरोपी प्रिंस की नेपाल में रहस्यमयी मौत ! हादसा, साजिश या कुछ और?

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।…

Read More

Comments are closed.