सिंगरौली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा सिंगरौली के विंध्यनगर मंडल स्थित प्राचीन सेमरा बाबा मंदिर परिसर में श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया।
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विंध्यनगर मंडल स्थित प्राचीन सेमरा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामचरितमानस सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं आरती कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा सिंगरौली जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Also Read
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह नें कहाँ की “सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ सरकार निरंतर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन लोगों को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का कार्य करते हैं।”
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



