सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा कार्रवाई करते हुए बिना अभिवहन पास के रेत का अवैध परिवहन करते एक वाहन को पकड़ा गया।
जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने जांच के दौरान बिना अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A1684 अवैध रूप से रेत ढोते हुए पाई गई, जिसके बाद वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी जयंत में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।






