भारत सरकार ने Insurance Sector में 100% विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को ऑटोमैटिक रूट से मंजूरी दे दी है। जो बीमा क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस फैसले से विदेशी बीमा कंपनियां अब भारतीय बाजार में पूरी हिस्सेदारी के साथ काम कर सकेंगी। पहले विदेशी निवेश की सीमा तय थी। अब कंपनियों को संचालन में अधिक आजादी मिलेगी।
कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा
100% FDI की अनुमति से ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनियों का भारत में निवेश बढ़ सकता है। भारत दुनिया के तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों में शामिल है।
नई कंपनियों के आने से
- बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होगी।
- प्रोडक्ट इनोवेशन बढ़ेगा।
- डिजिटल इंश्योरेंस और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं का विस्तार होगा।
- सेक्टर में पूंजी निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में यह फैसला इंश्योरेंस पेनिट्रेशन बढ़ाने में मदद करेगा।
ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा
ग्राहकों के लिए यह बदलाव सीधे तौर पर फायदेमंद हो सकता है।
- पॉलिसी प्रीमियम में प्रतिस्पर्धा के कारण कमी आ सकती है।
- बेहतर क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस देखने को मिल सकता है।
- हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के नए और कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट लॉन्च हो सकते हैं।
- सर्विस क्वालिटी में सुधार की संभावना है।
Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक कई लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 97% तक पहुंच चुका है। इससे पॉलिसीधारकों का भरोसा मजबूत हुआ है।
मिस-सेलिंग पर सख्ती की तैयारी
Insurance Regulatory and Development Authority of India मिस-सेलिंग रोकने और कमीशन ढांचे में बदलाव की तैयारी कर रहा है। इससे एजेंटों और कंपनियों पर पारदर्शिता बनाए रखने का दबाव बढ़ेगा।
जिससे, ग्राहकों को पॉलिसी खरीदते समय शर्तों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
SHRIRAM, ADITYA BIRLA और HDFC सबसे आगे
कई निजी इंश्योरेंस कंपनियों ने क्लेम सेटलमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
- SHRIRAM LIFE: 100% क्लेम 30 दिन में सेटल
- ADITYA BIRLA SUNLIFE: 99.98%
- HDFC LIFE: 99.98%
- PNB METLIFE: 99.98%
- SBI LIFE: 99.14%
इन कंपनियों का प्रदर्शन ग्राहकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इसका मतलब है कि जरूरत के समय ग्राहकों को समय पर पैसा मिल रहा है।
LIC और बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन
देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी LIC ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है।
- LIC: 97.08% क्लेम 30 दिन में सेटल
- ICICI PRUDENTIAL: 98.15%
- BAJAJ ALLIANZ: 93.94%
- KOTAK MAHINDRA: 94.04%
- RELIANCE NIPPON: 95.28%
हालांकि कुछ कंपनियों का प्रतिशत 90% से नीचे भी रहा है, लेकिन कुल मिलाकर सेक्टर का प्रदर्शन संतोषजनक है।
पॉलिसी लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो जरूर देखें
- पॉलिसी की शर्तें ध्यान से पढ़ें
- भरोसेमंद और स्थापित कंपनी चुनें
- एजेंट की बात पर ही निर्भर न रहें, खुद जानकारी लें











