GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 : बिना परीक्षा के जॉब पाने का सुनहरा मौका

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Sunday, February 22, 2026 1:26 PM

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 : बिना परीक्षा के जॉब पाने का सुनहरा मौका
Google News
Follow Us

विज्ञापन

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी पाना आज के समय में बड़ी बात है। अगर आपके पास GATE 2026 का स्कोरकार्ड है, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। भारत सरकार की महारत्न पीएसयू कंपनी GAIL India Limited ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन GATE 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 70 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। चयन GATE 2026 स्कोर के आधार पर होगा।

कुल 70 पदों पर भर्ती

नई भर्ती के तहत चार ट्रेड में नियुक्ति की जाएगी।

पद का नाम वैकेंसी

  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) – 17
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) – 21
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) – 16
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) – 16
  • कुल – 70

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री बी.ई., बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग हो सकती है। 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीई/बीटेक + एमई/एमटेक डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेड अनुसार योग्यता

  • केमिकल : केमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी आदि में डिग्री।
  • इंस्ट्रूमेंटेशन : इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन आदि में डिग्री।
  • इलेक्ट्रिकल : इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड पावर/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री।
  • मैकेनिकल : मैकेनिकल/प्रोडक्शन/मैन्युफैक्चरिंग/ऑटोमोबाइल आदि में डिग्री।

साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित पेपर में GATE 2026 परीक्षा पास की हो। GATE 2025 का स्कोर मान्य नहीं होगा।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 18 मार्च 2026 को 26 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹60,000 से ₹1,80,000 प्रति माह तक बेसिक सैलरी मिलेगी। यह एक आकर्षक वेतन पैकेज है।

चयन प्रक्रिया

  • GATE 2026 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • ग्रुप डिस्कशन
  • इंटरव्यू

कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। GATE स्कोर के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया तय होगी।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

खान सर कोचिंग विवाद के आरोपी प्रिंस की नेपाल में रहस्यमयी मौत ! हादसा, साजिश या कुछ और?

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।…

Read More