Indian Army Agniveer Recruitment 2026। इंडियन आर्मी में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू। योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जानें।
कौन कर सकता है आवेदन
अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता और आयु सीमा तय की गई है।
पदों के अनुसार योग्यता
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD):
- 10वीं पास
- न्यूनतम 45% अंक
- हर विषय में 33% अंक जरूरी
- आयु 17.5 से 22 वर्ष
अग्निवीर टेक्निकल:
- 12वीं (साइंस स्ट्रीम)
- फिजिक्स, मैथ और इंग्लिश में 50% अंक
- आयु 17.5 से 22 वर्ष
अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर:
- 12वीं पास (आर्ट्स / कॉमर्स / साइंस)
- न्यूनतम 60% अंक
- इंग्लिश और मैथ/अकाउंट्स में 50%
- आयु 17.5 से 22 वर्ष
अग्निवीर ट्रेड्समैन:
- 8वीं या 10वीं पास
- आयु 17.5 से 22 वर्ष
अग्निवीर GD (वुमन मिलिट्री पुलिस):
- 10वीं पास
- न्यूनतम 45% अंक
- हर विषय में 33% अंक
सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट:
- 12वीं साइंस (PCB + इंग्लिश)
- कुल 50% अंक
- हर विषय में 40%
सिपाही फार्मा:
- 12वीं पास
- D.Pharm या B.Pharm
- फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी
- आयु 19 से 25 वर्ष
JCO धार्मिक शिक्षक:
- संबंधित धर्म और विषय में निर्धारित डिग्री/डिप्लोमा
- विस्तृत योग्यता नोटिफिकेशन में दी गई है
आयु सीमा
- अग्निवीर GD/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन: 17.5 से 22 वर्ष
- सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष
- सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष
- JCO धार्मिक शिक्षक: निर्धारित नियमों के अनुसार
आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा।
- कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
- मेडिकल परीक्षा
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
- इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Apply Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now











