सरई थाना क्षेत्र में अंधीहत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Thursday, September 11, 2025 7:35 PM

सरई थाना क्षेत्र में अंधीहत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार) ।। थाना सरई अंतर्गत ग्राम गोरा में हुई अंधीहत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुष्पेन्द्र साहू की हत्या प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। पुलिस ने बताया कि 06 जुलाई 2025 की रात पुष्पेन्द्र साहू अपने पाही में सोने गए थे। अगले दिन वह गायब मिले और मोबाइल भी बंद था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 19 जुलाई को गोरा जंगल के खरहरी नाले में एक नरकंकाल मिला। डीएनए जांच से यह पुष्पेन्द्र का होना साबित हुआ। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में हुई पुष्पेन्द्र साहू की अंधीहत्या का पुलिस ने किया खुलासा। प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश के कारण चार लोगों ने मिलकर हत्या की थी।

क्यों हुई हत्या?

जांच में सामने आया कि आरोपी रावेन्द्र का मृतक के घर की महिला से प्रेम-प्रसंग था। इसी कारण वह रंजिश रखता था। वहीं, रामकुमार और विजय को शक था कि पुष्पेन्द्र उनके खिलाफ दर्ज आत्महत्या मामले में गवाही कर सकता है। इसके अलावा धीरज साहू को भी निजी विवाद था। इन कारणों से चारों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

कैसे दी घटना को अंजाम?

06 जुलाई की रात चारों आरोपी पाही के पास छिपे थे। पुष्पेन्द्र के पहुंचते ही उन्होंने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को जंगल के खरहरी नाले में गड्ढा खोदकर दबा दिया। मोबाइल और चप्पल भी छिपा दिए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  • रावेन्द्र साहू निवासी ग्राम गोरा
  • धीरज साहू निवासी ग्राम गोरा
  • रामकुमार साहू (पहले से जेल में बंद)
  • विजय साहू (पहले से जेल में बंद)

पुलिस ने गमछा, मोटरसाइकिल, फावड़ा और तीन मोबाइल जब्त किए हैं।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस मामले के खुलासे में रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी मनीष खत्री और एएसपी अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में एसआईटी गठित की गई थी। नगर पुलिस अधीक्षक विध्यनगर पी.एस. परस्ते और टीम के अन्य अधिकारियों ने मेहनत कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक ने इस जांच में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना की है।

खान सर कोचिंग विवाद के आरोपी प्रिंस की नेपाल में रहस्यमयी मौत ! हादसा, साजिश या कुछ और?

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।…

Read More