सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में एनटीपीसी के सहयोग से निगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। वार्डवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनटीपीसी के सहयोग से निगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद के अंतर्गत 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने किया।
Also Read
सामुदायिक भवन के निर्माण से वार्ड के नागरिकों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में रामभुवन बैस, राम दयाल वर्मा, राम जी वैश्य, शारदा नाई, पहलवान शाह, दिवाकर वैश्य, योगेंद्र कुमार वैश्य, संजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




