Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

चितरंगी क्षेत्र में उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, eKYC पूर्ण कराने के निर्देश

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 21 Aug 2026, 07:08 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

ब्यूरो ।। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी एवं उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा द्वारा विकासखंड चितरंगी के बगदरा क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान बीछी एवं बगदरा का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

  • हितग्राहियों से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर उपस्थित पात्र हितग्राहियों से राशन वितरण व्यवस्था एवं खाद्यान्न प्राप्ति के संबंध में चर्चा की।

हितग्राहियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अगस्त एवं सितंबर 2026 की राशन सामग्री एक साथ अगस्त माह में ही वितरित की जा रही है।

  • दुकानों के संचालन को लेकर निर्देश

अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि

  • दुकानें निर्धारित दिवस एवं समय पर नियमित रूप से खोली जाएं
  • सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार खाद्यान्न सामग्री वितरित की जाए
  • ई-केवाईसी पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, उसे शीघ्रता से शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।

  • हितग्राहियों को दी जानकारी

मौके पर उपस्थित हितग्राहियों को ई-केवाईसी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement

उन्हें समझाया गया कि वे उचित मूल्य दुकान पर उपलब्ध पीओएस मशीन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं, ताकि भविष्य में राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886