सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 41 स्थित मुक्तिधाम गनियारी के हरित क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 स्थित मुक्तिधाम गनियारी के हरित क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Also Read
राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी आवश्यक है। विधायक रामनिवास शाह ने नागरिकों से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की, वहीं विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि हरित क्षेत्र का विस्तार आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर वित्त अनुपम




