सिंगरौली। सेवा सेतु एवं जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं और स्मार्ट क्लास की व्यवस्थाएं देखीं तथा विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
सेवा सेतु एवं जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं, स्मार्ट क्लास और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Also Read
कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से आईआईटी-जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग नियमित रूप से संचालित कराने तथा बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षिका के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिवस का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उक्त दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और कैरियर संबंधी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यालय के समीप अतिक्रमण की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।




