Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जिला अस्पताल से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Oct 2026, 04:49 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिला अस्पताल बैढ़न परिसर से स्कूटी चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली है।

जिला अस्पताल बैढ़न परिसर से स्कूटी चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के आरोपी रामअवध शाह (33), निवासी रमपुरवा दादर, थाना बरगवां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली है। फरियादी नसीर मोहम्मद जिला अस्पताल बैढ़न में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 जुलाई को ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में खड़ी उनकी स्कूटी क्रमांक MP66SA4037 चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चलने पर उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 1011/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर पुलिस चोर और वाहन की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 14 अक्टूबर को संदेही रामअवध शाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये कीमत की स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886