सिंगरौली। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बैढ़न कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की नीले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस को देखकर चालक रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बैढ़न कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से लदी बिना नंबर की नीले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Also Read
कोतवाली पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिंगरौलिया की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर गनियारी की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर टीआई अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिर्रवाह तिराहे के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान ट्रॉली में रेत लोड मिली, जिसे वाहन सहित जब्त कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1354/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) एवं खान-खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।




