Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

3D कर्व्ड डिस्प्ले और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ट्रेंड में चल रहा Vivo V29 5G

गैजेट गुरु

Editor | Updated: 10 May 2024, 02:05 PM IST | 1 min read
3D कर्व्ड डिस्प्ले और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ट्रेंड में चल रहा Vivo V29 5G
Share:
Advertisement

Vivo V29 5G : भारत में वीवो के फोन काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। ये फोन अपनी बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और शानदार लुक के लिए पसंद किए जाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको इस कंपनी के Vivo V29 5G स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इसमें आपको बेहतरीन फीचर्स के साथ बेहतरीन कैमरा क्वालिटी मिलती है। आइए अब आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

Vivo V29 5G Specification

Display & Processor

इस फोन के लुक और डिजाइन की बात करें तो बता दें कि यह 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और स्लिम बेजल्स के साथ आता है। जो इस फोन को प्रीमियम लुक देता है। इसका वजन 178 ग्राम से कम बताया जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो बता दें कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर द्वारा संचालित है।जो कि काफी पावरफुल प्रोसेसर माना जाता है। इसके अलावा इस फोन में 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Battery

पावर के मामले में इस फोन में 4600 एमएएच की दमदार बैटरी है। जो आपको लंबे समय तक चलने वाला पावर बैकअप प्रदान करता है। इस फोन का डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन आपको वीडियो देखने और गेम खेलने के दौरान बिल्कुल नया अनुभव देती है।

Camera

इस फोन में जबरदस्त कैमरा क्वालिटी दी गई है। आपको बता दें कि इस फोन में आपको 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी है। इसमें आपको नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और सुपर नाइट मोड जैसे बेहतरीन फीचर्स भी ऑफर किए जाते हैं। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें बहुत अच्छा कैमरा है। जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

Price

आपको बता दें कि Vivo V29 5G स्मार्टफोन की कीमत करीब 31,990 रुपये बताई जा रही है। हालाँकि, ई-कॉमर्स साइट्स पर भी आपको इस फोन पर कुछ डील्स मिल सकती हैं। जिसका फायदा उठाते हुए आप इस फोन को बेहद किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़े – Google ने प्रीमियम फीचर्स के साथ Pixel 8a किया लॉन्च, जानिये कीमत और खासियत

Advertisement

ये भी पढ़े – Google ने लॉन्च किया Google Wallet ऐप, यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886