काम की ख़बर यहां सर्च करें

दो नाबालिग बालिकाओं से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Sunday, September 14, 2025 7:24 PM

दो नाबालिग बालिकाओं से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बड़ा आपराधिक मामला सामने आया है। बरगवां थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ दरिंदगी की घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

13 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे पुलिस को मोबाइल सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने दो बालिकाओं और उनके रिश्तेदारों के साथ मारपीट की है। आरोपियों ने मोबाइल और पर्स छीन लिए। इसके बाद दोनों बालिकाओं को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बालिकाओं को बेहोशी की हालत में पाया। उन्हें तुरंत 112 डायल वाहन से जिला अस्पताल बैढ़न ले जाया गया।

पुलिस की कार्रवाई

महिला अधिकारी निरीक्षक आराधना सिंह परिहार ने पीड़िताओं से अलग-अलग पूछताछ की। उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने साइबर टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

आरोपी विश्वामित्र साकेत (23), राजेश साकेत (22) और रोहित साकेत (22) सभी निवासी ओड़गड़ी, बरगवां थाना क्षेत्र के हैं। पूछताछ के दौरान पहले तीनों आरोपियों ने घटना से इंकार किया। लेकिन बाद में मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद आरोप कबूल कर लिया।

कबूलनामे में सामने आई सच्चाई

आरोपियों ने बताया कि 12 सितंबर की रात 9:30 बजे उन्होंने पीड़िताओं और रिश्तेदारों को रोका। मोटरसाइकिल और मोबाइल छीने। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती जंगल में ले जाकर मारपीट की और दोनों नाबालिग बालिकाओं के साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। लूट के पैसों से शराब खरीदी और घटना में प्रयुक्त बाइक को छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों से बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की।

Ads

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in