Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
80% OFF
Buy Now

नौजवान के पेट में था दर्द , जांच के बाद Dr के उड़ गए होश, करवाया पूरा Hospital खली !

फ्रांस के टूलूज शहर में एक युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में उसके शरीर के अंदर प्रथम विश्व युद्ध का 8 इंच लंबा तोप का गोला मिला। अस्पताल खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया. पढ़ें पूरी चौंकाने वाली खबर।

अजीत नारायण सिंह

Author | Updated: 18 Feb 2026, 06:54 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

नौजवान के पेट में था दर्द, जांच के बाद Dr के उड़ गए होश, करवाया पूरा Hospital खली ! जी हां ऐसा ही हुआ। मामला फ्रांस के टूलूज शहर स्थित रंगुइल अस्पताल का है । जहां 24 साल का एक युवक पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर इमरजेंसी विभाग पहुंचा। शुरुआत में डॉक्टरों को यह सामान्य दर्द लगा, लेकिन जांच के दौरान जो सामने आया, उसने पूरे मेडिकल स्टाफ को हैरान कर दिया। स्कैन में युवक के शरीर के अंदर करीब 8 इंच लंबा धातु का तोप का गोला दिखाई दिया।

स्कैन रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए तुरंत सीटी स्कैन किया। रिपोर्ट में साफ दिखा कि एक नुकीला धातु का गोला उसके शरीर के निचले हिस्से में फंसा हुआ है। यही वस्तु उसके दर्द का मुख्य कारण बनी हुई थी। डॉक्टरों ने बिना देर किए आपातकालीन सर्जरी करने का निर्णय लिया। मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी के साथ ऑपरेशन की तैयारी शुरू की।

अस्पताल खाली कराया गया, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग को बुलाया। किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए अस्पताल के कुछ हिस्सों को खाली कराया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को घेर लिया। विशेषज्ञों ने जांच के बाद बताया कि यह गोला प्रथम विश्व युद्ध के समय का था, जिसे 1918 में इंपीरियल जर्मन आर्मी द्वारा इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि गोला सक्रिय नहीं था।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

विशेषज्ञों ने गोला सुरक्षित तरीके से हटाया

बम निरोधक टीम ने गोले को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली और सामान्य सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

Advertisement

पुलिस जांच की संभावना, लापरवाही की आशंका

अधिकारियों के अनुसार, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक के शरीर में यह गोला कैसे पहुंचा। प्रारंभिक आशंका है कि यह किसी स्टंट, मजाक या निजी गतिविधि के दौरान हुई लापरवाही का परिणाम हो सकता है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर सकती है। अवैध विस्फोटक रखने या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप भी लग सकते हैं।

Disclaimer : यह खबर अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। urjanchaltiger.in इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

ADVERTISEMENT
Advertisement