Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मोदी सरकार से करप्ट सरकार देश की हिस्ट्री मे आज तक कोई दूसरी नहीं हुई – जीतू पटवारी

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Mar 2024, 03:38 PM IST | 1 min read
मोदी सरकार से करप्ट सरकार देश की हिस्ट्री मे आज तक कोई दूसरी नहीं हुई - जीतू पटवारी
Share:
Advertisement

MP News : कई नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, लेकिन सभी को देखना चाहिए कि उनकी स्थिति क्या है। लोगों का जो भी इरादा हो भगवान उनकी मनोकामना पूरी करें।’ हम एक नई और युवा पार्टी बनाएंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार पर वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया।

पटवारी ने कहा कि बार-बार यह बात उठ रही है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति क्या है, इस पर वे सभी चुप हैं। इससे पहले हमने बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं की सूची भी जारी की थी, जिसमें हमने बताया था कि कौन कहां है। जिन लोगों को हमने निष्कासित किया था, वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।’ हम भविष्य में फिर से सूची प्रकाशित करेंगे।

Advertisement

जीतू ने कहा कि हम लगातार चार चुनाव हारे हैं तो कुछ कमी रही होगी, लेकिन युवा 2028 में नई पार्टी बनाकर सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है और बाकी सीटों पर भी एक-दो दिन में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव में उतर रही है और उसे विश्वास है कि नतीजे सभी को चौंका देंगे। उन्होंने डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।

ये भी पढे – SHRESHTHA Scheme : 9वीं से 12वीं कक्षा तक 3,000 छात्रों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और छात्रावास, जल्द करे आवेदन

MP News से जुड़ी ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े