Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, चौथे दिन की रिपोर्ट

अजीत नारायण सिंह

Author | Updated: 05 Nov 2025, 07:20 AM IST | 1 min read
The Taj Story Box Office Collection
Share:
Advertisement

नई दिल्ली।। परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐतिहासिक ड्रामा और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की कमाई उम्मीदों से काफी कम रही।

ओपनिंग डे पर सिर्फ 1 करोड़ की शुरुआत

फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन मामूली बढ़त के बाद, रविवार को फिल्म की कमाई 2.75 करोड़ रुपये तक पहुंची। हालांकि, सोमवार को ‘द ताज स्टोरी’ फिर गिरावट के साथ 1.06 करोड़ रुपये पर सिमट गई।

कुल कलेक्शन हुआ सिर्फ 6.81 करोड़ रुपये

चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 6.81 करोड़ रुपये रही है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 25 से 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से, फिल्म को अभी ब्रेक-ईवन तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना होगा।

परेश रावल के साथ दमदार कास्ट भी बेअसर रही

‘द ताज स्टोरी’ में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ जैसे कलाकार नजर आए हैं। लेकिन शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद, कहानी और धीमी रफ्तार दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई।

अन्य फिल्मों से कड़ी टक्कर

इस समय बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली: द एपिक’ और ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्में छाई हुई हैं, जिससे ‘द ताज स्टोरी’ के कलेक्शन पर असर पड़ रहा है।

Advertisement

क्या फिल्म फ्लॉप होगा ?

यदि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में सुधार नहीं हुआ, तो ‘द ताज स्टोरी’ जल्द ही फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886