Singrauli News : बालाघाट से पदोन्नत निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा को माडा थाना प्रभारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर शिवपूजन मिश्रा पहले करीब ढाई साल तक बालाघाट जिले के नक्सल प्रभारी क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। पिछले माह उनका प्रमोशन कर सिंगरौली जिले में इंस्पेक्टर पद पर तबादला कर दिया गया। आज पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुरेशी ने शिवपूजन मिश्रा को माडा थाने का प्रभारी बनाया है। जहां इंस्पेक्टर शिवपूजन मिश्रा ने माडा थाने का प्रभार संभाला और स्टाफ से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र से अवगत हुए।
Also Read
Advertisement




