खनिज विभाग की टीम ने अवैध बोल्डर परिवहन करते वाहन को पकड़ा, वाहन जब्त

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 13 Mar 2026, 06:27 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा की गई जांच के दौरान बिना अभिवहन पास के बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया।

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग ने सख्ती दिखाते हुए एक वाहन को जब्त किया है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा की गई जांच के दौरान बिना अभिवहन पास के बोल्डर का परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक MP66ZD8764 पकड़ा। जांच के दौरान दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर वाहन को जब्त कर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT