सिंगरौली। जिले के न्यायालय परिसर से 27 जुलाई को पेशी के बाद 29 वर्षीय प्रियंका अग्रहरी और उनका पांच वर्षीय बेटा शिवांश गुप्ता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के चार दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में बैढ़न थाना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर तलाश में जुटी है।
जिला न्यायालय में पेशी के बाद 29 वर्षीय प्रियंका अग्रहरी और उनका पांच वर्षीय बेटा शिवांश गुप्ता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना को चार दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोतवाली पुलिस को मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है। बैढ़न थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश तेज कर दी है।
Also Read
परिजनों के अनुसार प्रियंका का अपने पति जितेंद्र कुमार गुप्ता के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। परिवार का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंधों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
प्रियंका की मामी ममता देवी ने आरोप लगाया कि जितेंद्र आए दिन मारपीट करता था और एक बार गंभीर रूप से घायल होने पर प्रियंका को अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। प्रियंका के भाई अब्बू अग्रहरी का कहना है कि 27 जुलाई को वह बेटे के साथ कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची थीं, लेकिन शाम करीब छह बजे के बाद दोनों रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका का मोबाइल फोन पति अपने पास रखता था, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर पाती थीं।
हालांकि, पुलिस ने मामले में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करते हुए मां-बेटे की तलाश में जुटी हुई है।



