सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार जिले के सरई थाना क्षेत्र मे 8 मार्च को रजिनिया कटरा जंगल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान अजय वैश्य निवासी खटरा, जिला सीधी के रूप में हुई।
Also Read
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी उमा वैश्य का पहले से अमर बहादुर वैश्य के साथ प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और पति रास्ते का रोड़ा बन गया। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी चंद्रप्रताप वैश्य के साथ मिलकर अजय की हत्या की साजिश रची।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
योजना के तहत 7 मार्च की रात सुनसान इलाके में अजय वैश्य को रोककर गमछे से गला घोंट दिया गया और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव के ऊपर मोटरसाइकिल रख दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



