सिंगरौली। सिंगरौली नगर निगम की आयुक्त सविता प्रधान द्वारा सिर मुंडवाकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करने के बाद यह विषय चर्चा का केंद्र बन गया। तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत निर्णय बताया, जबकि कुछ ने इसके पीछे अलग-अलग कारणों के कयास लगाए।
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान द्वारा सोशल मीडिया पर बिना बालों वाली अपनी तस्वीरें साझा करने के बाद उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई। तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे पारिवारिक शोक से जोड़ा, जबकि कुछ ने उनके फैसले पर सवाल भी उठाए।
Also Read
लगातार मिल रही प्रतिक्रियाओं के बीच रविवार को सविता प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनके सिर मुंडवाने का किसी दुख, निराशा या पारिवारिक शोक से कोई संबंध नहीं है। उनके परिवार में सब कुशल-मंगल है और यह फैसला उन्होंने अपनी इच्छा से लिया है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
सविता प्रधान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि समाज में अक्सर महिलाओं की सुंदरता को लंबे बालों और आभूषणों से जोड़कर देखा जाता है, जबकि वास्तविक सुंदरता आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सोच में होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुरुषों का गंजा होना सामान्य माना जाता है, तो बिना बालों वाली महिला को देखकर लोग असहज क्यों हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से बाहरी रूप-रंग के बजाय व्यक्ति की क्षमता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को महत्व देने की अपील की है।



