सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी स्थित इण्डेन गैस गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर 7 भरे गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 भरे गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी स्थित इण्डेन गैस गोदाम में दीवार तोड़कर की गई गैस सिलेंडरों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह भरे गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
Also Read
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई की सुबह गोदाम की पीछे की दीवार में सेंध मिलने पर चोरी का खुलासा हुआ। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पृथ्वीलाल कुशवाहा (36) और जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (26), दोनों निवासी कचनी, को गिरफ्तार किया गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।



