Singrauli: बच्चों से सफाई कराने पर कलेक्टर सख्त, प्राचार्य की वेतनवृद्धि रोकी

सिंगरौली में निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों से सफाई कराने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की। प्राचार्य की वेतनवृद्धि रोकी गई, स्मार्ट क्लास व मिड-डे मील व्यवस्था पर भी निर्देश।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 07 Aug 2026, 08:14 PM IST | 1 min read
Singrauli: बच्चों से सफाई कराने पर कलेक्टर सख्त, प्राचार्य की वेतनवृद्धि रोकी
Share:

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धिकला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों से सफाई कार्य कराए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।

प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने संबंधित प्रधानाध्यापक की एक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि

  • सभी स्कूलों में सफाई कार्य सफाई मित्रों के माध्यम से कराया जाए
  • किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों से सफाई कार्य न कराया जाए

स्मार्ट क्लास बंद मिलने पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में लगे स्मार्ट स्क्रीन बोर्ड बंद पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • नियमित विद्यालय आने
  • मन लगाकर पढ़ाई करने
  • अनुपस्थित साथियों को प्रेरित करने का संदेश दिया।

शिक्षण व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि

Advertisement

  • विद्यालय निर्धारित समय पर संचालित हो
  • पाठ्यक्रम समय-सीमा में पूरा कराया जाए
  • सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करें

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षण गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिड-डे मील व्यवस्था का भी निरीक्षण

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जांच करते हुए निर्देश दिए कि

  • भोजनशाला के बाहर साप्ताहिक मेन्यू प्रदर्शित किया जाए
  • विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन मिले
  • खाद्यान्न एवं सामग्री का सुरक्षित भंडारण विद्यालय में ही सुनिश्चित किया जाए

Advertisement

ADVERTISEMENT