मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने खम्हारिया क्लस्टर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) सिद्धिकला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र निर्धारित समय पर बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।
तत्काल कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के खिलाफ
Also Read
- एक माह का वेतन काटने
- कारण बताओ नोटिस जारी करने
के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सख्त निर्देश
कलेक्टर ने जिले के
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर
को निर्धारित समय पर नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी
इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



