Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शाही पनीर बनाने का परफेक्ट और आसान तरीका, देखे रेसिपी

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 16 Aug 2024, 04:06 PM IST | 1 min read
शाही पनीर बनाने का परफेक्ट और आसान तरीका, देखे रेसिपी
Share:
Advertisement
Shahi Paneer Recepi : ज्यादातर लोगों को पनीर की हर तरह की सब्जी पसंद होती है लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है, ये हर पार्टी की शान होती है, अपने मेहमानों के लिए या खास दिन शाही पनीर की सब्जी बनाएं।
पनीर ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और हर कोई इसे बड़े ही स्वाद के साथ खाना पसंद करता है। खास मौकों पर शाही पनीर बनाकर सेलिब्रेशन का मजा बढ़ाया जा सकता है।
अगर आप शाही पनीर सही तरीके से बनाते हैं तो खाने के शौकीन आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे और हर बार यही डिश बनाने की फरमाइश करेंगे। आइए आपको शाही पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री और इसकी आसान विधि के बारे में बताते हैं।
शाही पनीर बनाने का परफेक्ट और आसान तरीका, देखे रेसिपी
SHAHI PANEER RECEPI

शाही पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां (Ingredients required to Shahi Paneer)

  • पनीर – 500 ग्राम
  • टमाटर – 5
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक- एक लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल – 2 चम्मच
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – थोड़ा सा
  • काजू – थोड़े से
  • मलाई या क्रीम – 1/2 कप
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

ये भी पढे – मैगी बनाने का सबसे आसान तरीका, देखे रेसिपी

शाही पनीर बनाने का परफेक्ट और आसान तरीका, देखे रेसिपी
SHAHI PANEER RECEPI

शाही पनीर का आसान तरीका (Easy way to make Shahi Paneer)

  • घर पर शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  • एक नॉन स्टिक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर पनीर को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए और निकाल लीजिए।
  • काजू को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर अच्छी तरह पीस लें और एक बाउल में निकाल लें।
  • टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लीजिए।
  • पेस्ट को निकाल कर एक बाउल में रख लें। क्रीम को भी मिक्सर में मिक्स लीजिए।
  • एक पैन में घी या मक्खन डालकर गर्म करें फिर गरम घी में जीरा डालिये।
  • जब जीरा ब्राउन हो जाए तो इसे हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर के साथ हल्का सा भून लीजिए और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर चमचे से चलाते रहिए।
  • टमाटर भूनने के बाद इसमें काजू का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिए और मसाले को चमचे से तब तक चलाते रहिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।
  • इस मसाले में आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं ताकि ग्रेवी आपकी इच्छानुसार गाढ़ी या पतली हो जाए फिर नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिये।
  • जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं, ढक दें और सब्जी को 3-4 मिनट तक बिल्कुल धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सारे मसाले पनीर में समा जाएं। शाही पनीर की सब्जी तैयार है। गैस बंद कर दीजिये। थोडा़ सा हरा धनियां बचा कर रख लीजिये और हरा धनियां और गरम मसाला डाल दीजिये।

https://urjanchaltiger.in/authentic-recipe-for-making-chicken-dum-biryani/5204/

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886