Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से होंगे सम्मानित

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Apr 2024, 01:37 PM IST | 1 min read
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' से होंगे सम्मानित
Share:
Advertisement

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। बिग बी करीब पांच दशक से इंडस्ट्री में हैं। 1969 में उन्होंने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘जंजीर’, ‘शोले’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘डॉन’ आदि कई सुपरहिट फिल्में बनाईं।

अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष की बदौलत बिग बी प्रसिद्धि की उस ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इसीलिए अमिताभ को सदी का महानायक भी कहा जाता है। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। ऐसे में जल्द ही बिग बी के अवॉर्ड्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है।

जी हां, हाल ही में खबर सामने आई है कि बिग बी यानी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मंगेशकर परिवार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। परिवार और ट्रस्ट ने लता मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार की स्थापना की। आपको बता दें कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने समाज में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

बिग बी को यह सम्मान 24 अप्रैल को लता मंगेशकर के पिता और संगीत सम्राट दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिलेगा।

ये भी पढ़े – Vikas Divyakirti : ‘एनिमल’ एक ‘फूहड़’ फिल्म है जो समाज को 10 साल पीछे ले जाती है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886