Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

प्रियंका चोपड़ा का BTS वीडियो वायरल : Mahesh Babu और Rajamouli के साथ दिखी खास झलक

Neeraj Sahu

Author | Updated: 18 Nov 2025, 08:33 AM IST | 1 min read
Priyanka Chopra's BTS video goes viral
Share:
Advertisement

वाराणसी में हुए ग्रैंड लॉन्च इवेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा का नया BTS वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में उन्होंने मंच पर आने से पहले की तैयारियां, रिहर्सल और अपने को-स्टार्स के साथ बिताए खास पलों को साझा किया है।

तेलुगु डायलॉग की रिहर्सल करती दिखीं प्रियंका 

वीडियो के एक हिस्से में प्रियंका चोपड़ा हाथ में नोट्स लिए तेलुगु डायलॉग की प्रैक्टिस करती नजर आती हैं। मास्क पहने वह बैकस्टेज खड़ी होकर बार-बार संवाद दोहराती हैं।

प्रियंका मजाकिया अंदाज में कहती हैं.

“किरदार में रहते हुए तेलुगु बोलना आसान लगता है, लेकिन स्टेज पर बोलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है।”

फैंस को ये मोमेंट्स उनकी मेहनत और समर्पण की झलक दे रहे हैं।

महेश बाबू और राजामौली से मुलाकात

वीडियो में एक प्यारा हिस्सा वह है जब प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू और निर्देशक एस.एस. राजामौली से मिलती हैं।नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा को गर्मजोशी से गले लगाते हुए प्रियंका का यह पल सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

बैकस्टेज मेकअप टीम उनके फाइनल टच-अप में जुटी दिखाई देती है, जिससे प्री-इवेंट की हलचल साफ झलकती है।

स्टेज पर दिखा जबरदस्त माहौल

वीडियो का अगला भाग मुख्य कार्यक्रम की झलक दिखाता है, चमकती लाइट्स, उत्साहित भीड़ और जोश से भरा माहौल।

इसी बीच श्रुति हासन की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस की एक झलक वीडियो में शामिल की गई है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

राजामौली ने लॉन्च किया महेश बाबू का ‘रुद्र’ फर्स्ट लुक – प्रियंका निभाएंगी ‘मंदाकिनी’

इस खास शाम की सबसे बड़ी हाइलाइट थी महेश बाबू के किरदार ‘रुद्र’ का फर्स्ट लुक लॉन्च।पहले SSMB29 या Globe Trotter नाम से चर्चित यह फिल्म अब आधिकारिक रूप से ‘वाराणसी’ कहलाएगी।

  • प्रियंका चोपड़ा – मंदाकिनी
  • पृथ्वीराज सुकुमारन – कुम्भ
  • महेश बाबू – रुद्र

राजामौली ने बताया कि टीज़र का मकसद फिल्म के विशाल पैमाने को दिखाना था,खासतौर पर वह दमदार दृश्य जिसमें महेश बाबू बैल पर सवार होकर त्रिशूल थामे दिखाई देते हैं।

यह विजुअल अब फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886