Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Pati Patni Aur Panga Winner 2025 : साल की परफेक्ट जोड़ी कौन?

Neeraj Sahu

Author | Updated: 16 Nov 2025, 11:30 AM IST | 1 min read
Pati Patni Aur Panga Winner 2025
Share:
Advertisement

मुंबई। कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘Pati Patni Aur Panga’ अब अपने रोमांचक सफर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अगस्त 2025 से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह शो आज अपना ग्रैंड फिनाले पेश करने जा रहा है। फैंस में यह जानने को लेकर भारी उत्सुकता है कि आखिर कौन बनेगा साल की परफेक्ट जोड़ी।

फिनाले एपिसोड में होगा डबल एंटरटेनमेंट

सूत्रों के अनुसार, फिनाले को बेहद खास बनाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने कई सरप्राइज प्लान किए हैं। दर्शकों को इस बार डबल एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। शो में अब तक कई स्टार कपल्स ने अपने ह्यूमर और कैमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है।

Pati Patni Aur Panga Winner 2025

इन जोड़ियों ने किया धमाल

सीजन में शामिल इन जोड़ियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं

  • हिना खान – रॉकी जायसवाल
  • रुबीना दिलैक – अभिनव शुक्ला
  • अविका गौर – मिलिंद चंदवानी
  • देबिना बनर्जी – गुरमीत चौधरी

अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि इनमें से कौन सी जोड़ी जीत पाएगी ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ का खिताब।

फिनाले का हाइलाइट: ‘रियलिटी चेक टास्क’

फिनाले का सबसे बड़ा आकर्षण होगा ‘रियलिटी चेक टास्क’—

Advertisement

  • पतियों को झूलती कुर्सी पर बैठना होगा
  • पत्नियों को जिगसॉ पज़ल सॉल्व करना होगा
    जिस जोड़ी में बेहतर टीमवर्क और समझदारी दिखेगी, उन्हें मिलेंगे ‘प्यारे लड्डू’, और वहीं से तय होगा इस सीजन का विजेता कपल।

आज रात खुल जाएगा रहस्य

फैंस में भारी उत्साह है यह जानने के लिए कि कौन बनेगा ‘Pati Patni Aur Panga’ का विजेता। शो का विनर आज, रविवार 16 नवंबर, रात 10:30 बजे घोषित किया जाएगा।

यह एपिसोड Bigg Boss 19 के ‘वीकेंड का वार’ से पहले टेलीकास्ट होगा।

https://urjanchaltiger.in/news/pati-patni-aur-panga-winner-2025-2/192950/

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886