Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

गीर शिव मंदिर उद्घाटन में नीता अंबानी का रॉयल लुक, तरुण तहिलियानी की जामेवार साड़ी बनी आकर्षण

Shabana Parveen

Editor | Updated: 24 Nov 2025, 08:58 AM IST | 1 min read
Nita Ambani Look
Share:
Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष निता अंबानी बीते रविवार को गीर में बने नए शिव मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की गई पारंपरिक जामेवार साड़ी पहनी। नीता अंबानी का पारंपरिक और रॉयल अंदाज़ इस समारोह में सभी का ध्यान खींचता रहा।

निता अंबानी की साड़ी की सबसे खास बात थी उस पर जड़े दुर्लभ गोलकुंडा हीरे, जिन्होंने उनके पूरे (Nita Ambani Look) लुक को राजसी बना दिया।

Nita Ambani Look

पारंपरिक जामेवार साड़ी के साथ उनका ब्लाउज पारंपरिक डिज़ाइन और मॉडर्न टच का अनोखा संयोजन था। ब्लाउज के किनारों पर ऑप्टिकल-इल्यूजन पैटर्न और पीछे की ओर जामेवार डिज़ाइन की कारीगरी ने पूरे लुक (Nita Ambani Look) को और भी निखारा।

Nita Ambani Look
Nita Ambani Look

उनके पारंपरिक आभूषण, हल्के मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल ने लुक की एलीगेंस को और बढ़ा दिया।

तरुण तहिलियानी 

भारत के शीर्ष फैशन डिजाइनरों में शामिल तरुण तहिलियानी भारतीय पारंपरिक पहनावे को आधुनिक अंदाज़ में पेश करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

Advertisement

जामेवार साड़ी : Image Source : @taruntahiliani

उनके डिज़ाइन्स में लेयरिंग, शिल्पकला और भारतीय कढ़ाई का शानदार मेल देखने को मिलता है।

जामेवार साड़ी की खासियत

जामेवार साड़ी, कश्मीर की पारंपरिक बुनाई कला से जुड़ी है, जो ऊनी और रेशमी धागों से हाथ से तैयार की जाती है। इसकी बारीक कारीगरी और शाही लुक इसे खास बनाते हैं।

जामेवार साड़ी : Image Source : @taruntahiliani

शिव मंदिर के उद्घाटन के दौरान अंबानी परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर निता अंबानी के इस पारंपरिक लेकिन रॉयल लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी सादगी, क्लास और ग्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886