Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Nita Ambani का ‘Swadesh’ इवेंट में दिखा रॉयल अंदाज़!

Shabana Parveen

Editor | Updated: 07 Dec 2025, 08:30 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन Nita Ambani एक बार फिर अपने शाही और रॉयल अंदाज़ के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में ‘स्वदेश’ इवेंट के दौरान उनका नया लुक सोशल मीडिया पर छा गया, जहां उन्होंने मोरपंखी ब्लू बनारसी साड़ी और 100 साल पुराने एंटीक ईयररिंग्स के साथ एक बेहद खूबसूरत पारंपरिक अवतार पेश किया।

100 साल पुराने एंटीक इयररिंग्स देख सब हैरान

इवेंट में नीता अंबानी ने ऐसे ईयररिंग्स पहने, जो लगभग एक सदी पुराने बताए जा रहे हैं। इन ईयररिंग्स पर नाजुक मिनाकारी और भारतीय पारंपरिक जड़ाऊ आभूषणों की बेमिसाल कारीगरी देखी जा सकती है।उनका यह एंटीक ज्वेलरी स्टाइल तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मोरपंखी ब्लू बनारसी साड़ी में दिखा रॉयल ग्रेस

नीता अंबानी की पीकॉक ब्लू (मोरपंखी) बनारसी साड़ी ने उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। इस साड़ी में सिल्वर-गोल्ड जरी वर्क की शानदार बुनाई थी, जो वाराणसी की पारंपरिक कला को दर्शाती है।

सोशल मीडिया पर छाया नीता अंबानी का लुक

इवेंट की तस्वीरें सामने आते ही फैंस और फैशन एक्सपर्ट्स दोनों ने उनके रॉयल स्टाइल की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे “अब तक का सबसे खूबसूरत एथनिक लुक” बताया।

 

Advertisement

View this post on Instagram

 

A post shared by Swadesh Online (@swadesh_online)

स्वदेश इवेंट में भारतीय कला और कारीगरी को मिली नई चमक

‘स्वदेश’ रिलायंस फाउंडेशन की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय कारीगरों, कलाकारों और हस्तशिल्प परंपराओं को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाना है।नीता अंबानी हमेशा से ही भारतीय कला, संस्कृति और हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886