नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज NEET UG 2026 की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। यह मेडिकल तथा डेंटल कोर्सेज जैसे MBBS और BDS में प्रवेश के लिए देश भर के लाखों उम्मीदवारों के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षा है।
सरकारी पोर्टल neet.nta.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई 2026 रविवार को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।
Also Read
आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि आवेदन फॉर्म भरते समय छात्रों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा और अगर आपने फॉर्म में कुछ सुधार करना हो तो 10 से 12 मार्च 2026 के बीच करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
NEET UG परीक्षा तिथि 2026
- आवेदन शुरू: 8 फरवरी 2026
- आवेदन अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
- करेक्शन विंडो: 10–12 मार्च 2026
- परीक्षा तिथि: 3 मई 2026 (रविवार)
- परीक्षा अवधि: 3 घंटे / दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
उम्मीदवार अधिक जानकारी और डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन लिंक neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं, जहां नोटिफिकेशन PDF, आवेदन स्टेप और हेल्पलाइन डिटेल्स भी उपलब्ध हैं।





