इंदौर आग हादसा : EV चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से 8 की मौत, सिलेंडर धमाकों से मचा हड़कंप

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, March 18, 2026 12:14 PM

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar
Google News
Follow Us

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रीति नगर इलाके में EV चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया। इस हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

बर क्या है ? इंदौर आग हादसा!

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक मनोज पुगलिया के घर में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे घर में आग लग गई, जो कुछ ही मिनटों में पूरे मकान में फैल गई।

सिलेंडर धमाकों ने बढ़ाई तबाही

घर में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे आग और भड़क उठी। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला

घर के अंदर मौजूद लोग जब तक बाहर निकलने की कोशिश करते, तब तक आग ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था। इस भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें मेहमान भी शामिल थे जो एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए थे।

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 7 शवों और 3 घायलों को बाहर निकाला। बाद में एक बच्चे का शव भी बरामद किया गया, जो बुरी तरह जल चुका था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UTN Hindi (@urjanchaltigernews)

जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद बोले, ‘ मैं सनातनी हूं,

जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद बोले, ‘ मैं सनातनी हूं, भाई प्रिंस की हत्या साजिश के तहत कराई गई’

बेउर जेल से रिहा होने के बाद ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फैजल खान (खान सर) और एक कोल्ड स्टोरेज संचालक पर साजिश रचने का…

Read More