Nath Design : नाक की नथ सुंदर हो तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, देखे नथ के लेटेस्ट डिज़ाइन – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
अब पाएं 4.25% का कैश बैक BPCL fuel पर ! और 2000 Reward Point

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Nath Design : नाक की नथ सुंदर हो तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, देखे नथ के लेटेस्ट डिज़ाइन

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 19 Sep 2024, 09:35 AM IST | 1 min read
Nath Design : नाक की नथ सुंदर हो तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, देखे नथ के लेटेस्ट डिज़ाइन
Share:
Advertisement

Nath Design : दुल्हन की हर चीज़ बेहद खास और अनोखी होती है। चाहे वो उनका लहंगा हो या फिर उनकी ज्वेलरी। इन्हीं में से एक है दुल्हन की नाक की नथ, जो किसी भी दुल्हन की खूबसूरती को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। अगर दुल्हन की नाक की नथ सुंदर हो तो उसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। दरअसल, दुल्हन की हर चीज खास होती है।

हर दुल्हन अपनी शादी के दिन अधिक सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती है। इसलिए उन्हें हर चीज़ बेहतर और खास पसंद है। आज हम आपके लिए ब्राइडल नथ के कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप ब्राइडल लुक के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

दुल्हन के लिए नथ डिजाइन (Nath Design For Bride)

Nath Design : नाक की नथ सुंदर हो तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, देखे नथ के लेटेस्ट डिज़ाइन

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

अगर आप हैवी-ड्यूटी नथ पहनना चाहती हैं तो इस तरह की नथ चुन सकती हैं। इस तरह की नथ गोल चेहरे के लिए बेस्ट है। अगर आप रॉयल ब्राइडल लुक दिखाना चाहती हैं तो इस तरह की नथनी चुन सकती हैं।

Advertisement

विंटेज और एंटीक नथ डिजाइन (Vintage & Antique Nath Design)

Nath Design : नाक की नथ सुंदर हो तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, देखे नथ के लेटेस्ट डिज़ाइन

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो स्टोन वाली नथ चुन सकती हैं। ब्राइडल नोज़ हूप में एंटीक डिज़ाइन है, जो इसे बहुत ही खूबसूरत लुक देता है। आपको बता दें कि इस तरह की नथनी सांवली त्वचा पर बहुत सुंदर लगती हैं।

कुन्दन नथ डिज़ाइन (Kundan Nath Design)

Nath Design : नाक की नथ सुंदर हो तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, देखे नथ के लेटेस्ट डिज़ाइन

इस तरह की कुंदन वर्क वाली नथ आप फ्लोरल वेडिंग आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं। अगर आपकी शादी दिन में है तो आपको इस तरह की नथनी चुननी चाहिए। साथ ही अगर आपका चेहरा छोटा है और त्वचा का रंग गोरा है तो इस तरह की नथ पहनने से आपके चेहरे पर निखार आएगा।

लटकन नथ (Tassel Nath)

Nath Design : नाक की नथ सुंदर हो तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, देखे नथ के लेटेस्ट डिज़ाइन

अगर आप लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो यह नथ खास आपके लिए है। इसके बेस में पेंडेंट है, साथ ही टॉप पर बेहतर डिज़ाइन है, जिसमें बर्ड वर्क और इनलेज़ है। सादे धागों पर लगे छोटे-छोटे मोती इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं और ट्रेंडी बनाते हैं।

ADVERTISEMENT
Advertisement