Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Long Earring : शादी में परफेक्ट लुक देंगे ये लॉन्ग ईयररिंग, देखे 3 बेहतरीन डिज़ाइन

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 29 Mar 2024, 05:02 PM IST | 1 min read
Long Earring : शादी में परफेक्ट लुक देंगे ये लॉन्ग ईयररिंग, देखे 3 बेहतरीन डिज़ाइन
Share:
Advertisement

Long Earring Designs : वेडिंग ड्रेस के साथ ये लॉन्ग ईयररिंग डिजाइन आपके लुक को और भी आकर्षक बना देंगे। शादियों का सीजन आ रहा है। बेशक आपको किसी न किसी शादी में शामिल होना ही पड़ेगा। ऐसे में कई महिलाएं शादी में ज्यादा सिंपल लुक कैरी करना पसंद नहीं करतीं। हालाँकि, आजकल हल्का मेकअप, हल्के वजन वाले कपड़े और हल्के गहने पहनने का फैशन है।

अगर आप भी इस लुक के लिए जा रही हैं तो सबसे पहले अपनी ज्वेलरी का चयन सावधानी से करें। झुमके चुनते समय आपको दो बातें ध्यान में रखनी चाहिए कि वे स्टाइलिश हों और आपके पहनावे के अनुरूप हों। आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइनर इयररिंग्स दिखाएंगे जो आपकी शादी में परफेक्ट लुक देंगे और ज्यादा भारी भी नहीं होंगे।

गोल झुमके (Circle Jhumka)

Long Earring : शादी में परफेक्ट लुक देंगे ये लॉन्ग ईयररिंग, देखे 3 बेहतरीन डिज़ाइन

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

आजकल फ्रिंज ईयररिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के ईयररिंग्स में आपको काफी वैरायटी मिलेगी। इस तरह के ईयररिंग्स को आप सलवार कमीज, साड़ी और लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं। आपको रंग-बिरंगे इयररिंग्स भी मिलेंगे। ये ईयररिंग्स आपको बाजार में 100 से 250 रुपए तक मिल जाएंगे। गोल चेहरे वाली महिलाओं पर इस तरह के ईयररिंग्स बहुत अच्छे लगते हैं।

Advertisement

फ्रिंज स्टाइल ईयररिंग्स (Fringe Style Earrings)

Long Earring : शादी में परफेक्ट लुक देंगे ये लॉन्ग ईयररिंग, देखे 3 बेहतरीन डिज़ाइन

अगर आप वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनना चाहती हैं तो इसके साथ फ्रिंज स्टाइल ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। इसमें भी आपको काफी वैरायटी मिलेगी और ढेर सारे रंग भी देखने को मिलेंगे. इस तरह के ईयररिंग्स देखने में भारी लगते हैं लेकिन पहनने में बहुत हल्के होते हैं और कैरी करने में बहुत आसान होते हैं। इन्हें पहनकर आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

लटकन ईयररिंग्स (Latkan Earrings)

Long Earring : शादी में परफेक्ट लुक देंगे ये लॉन्ग ईयररिंग, देखे 3 बेहतरीन डिज़ाइन

बाजार में आपको लटकन ईयररिंग्स के भी कई डिजाइन मिल जाएंगे। इसमें आपको मोती, जरकन और कुंदन हर तरह के ईयररिंग्स मिलेंगे। इन्हें आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ईयररिंग्स खासतौर पर सलवार कमीज के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

ये भी पढे – Best 3 Cotton Kurti : समर मे फैशनेबल लुक के साथ कम्फर्ट एहसास देंगे ये कॉटन कुर्ती

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

ADVERTISEMENT
Advertisement