Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके जरिए पार्टी राज्य के पाल वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है। पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं। हम आपको बता दें कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में श्याम लाल पाल को प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
श्यामलाल पाल एक शिक्षाविद् और एक इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हैं। वह करीब 20 साल से समाजवादी पार्टी में हैं। वह नरेश उत्तम पटेल की समिति में उपाध्यक्ष पद पर थे। श्यामलाल पाल लगातार विभिन्न पदों पर रहकर एसपी के तौर पर काम कर रहे हैं।
Also Read
श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और कहा कि इससे पाल समाज के लोग इंडिया गठबंधन पार्टी से जुड़ेंगे।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
ये भी पढे – Bajaj Launched CNG Bike : Bajaj दुनिया की पहली CNG से चलने वाली बाइक लॉन्च करेगी



